सींक गांव की तीन बेटियों को मिलेगा डेढ लाख का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो,
पानीपत। सिविल अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय में डीडीए एवं डीएसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ एस.एस.माहला ने की। उप सिविल सर्जन डॉ सुधीर बत्रा ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। इस एजेंडे के 18 बिन्दुओं पर विशेष रूप से विचार किया गया और नियमानुसार निर्णय लिए गए। बैठक में जिला सलाहकार समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ माहला ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हरियाणा से लिंगानुपात की समस्या को समाप्त करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार आने के कारण जिला के गांव सींक को बेस्ट विलेज अवार्ड के रूप में 1 लाख 50 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार सींक गांव की उन तीन छात्राओं का दिया जाएगा, जो हरियाणा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में अपने गांव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगी। प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को 75 हजार रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 45 हजार रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को 30 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से पानीपत की पवित्र भूमि से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का शुभार भ किया था, तब ही से हरियाणा के सभी जिले बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। गत दिस बर माह में पानीपत जिले ने उत्तर भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब जिला के गांव सींक ने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पानीपत, हरियाणा ही नहीं, पड़ोसी राज्यों में जाकर भी छापेमारी करके भ्रूण हत्या रोकने का कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन मानस से भी अपील की है कि वे अपने आसपास कहीं भी भ्रूण हत्या जैसे महापाप को न होने दें और स्वास्थ्य विभाग का इस मामले में भरपूर सहयोग करें।