आज से प्रशासिक अधिकारी गांवों में रात्रि ठहराव करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ग्रामीण विकास हरियाणा सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। जिसके चलते सरकार ने हरियाणा के सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को गांव में रात्रि ठहराव के निर्देश दिए है। पानीपत प्रशासनिक अधिकारियों का पहला रात्री ठहराव 20 अप्रैल को गांव भालसी में होगा। उपायुक्त सुमेध कटारिया भी रात्रि ठहराव करेगी और ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं को जान कर हल करेगी। करेगी। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभागों द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे। डीसी सुमेधा कटारिया, वीरवार की शाम को गांव भालसी में लगने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम के लिए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क जांच एवं चिकित्सा कैंप, ड्राईविंग लाईसेंस और ग्रामीण विकास से संबंधित सभी विभाग अपनी-अपनी सेवाएं देंगे। वहीं वरिष्ठ अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उन समस्याओं का विधिवत्त समाधान करने का भरसक प्रयास भी करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शुक्रवार को गांव भालसी में लगने वाले इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग ले। इस अवसर पर सीटीएम डॉ. संजय कुमार, शुगर मील के एमडी बीर सिंह, एसडीएम विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।