फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसो बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को कैंटर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

-कैंटर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
समालखा मंडी में सरसों बेचकर आ रहे ट्रैक्टर सवार किसान को समालखा जीटी पर एक कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया और नीचे दबने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस ने मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिवाह निवासी 26 वर्षीय तेजपाल कई सालों से परिवार समेत नूरपुर गढ़ी में रहता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। तेजपाल बुधवार शाम को ट्राली में सरसों भरकर समालखा मंडी में बेचने गया था। रात करीबन साढ़े 11 बजे वह सरसों बेचकर वापस घर लौट रहा था। हादसे की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल में पहुंचे। अब पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें