समालखा। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में सिख समुदाय के 9वें गुरु गुरु तेग बहादुर का 342वां शहीदी दिवस 26 नवंबर को समूह संगत की ओर से श्रद्धा सत्कार के साथ मनाया जाएगा। बीबी अमृत कौर परिवार की तरफ से श्री सहज पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि सुबह 10 से 12 बजे तक धार्मिक दीवान सजेंगे। जिसमें भाई संदीप सिंह गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। इस मौके पर जीवन सिंह, मग्गर सिंह, शेर सिंह, अमित कुमार, शाम सिंह, अमरजीत सिंह, जगदीप सिंह, गुलजार सिंह, अमर सिंह व कुलदीप सिंह मौजूद रहे।