फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे निजी वाहन चालकों ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे निजी वाहन चालकों ने किया कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। पुराने बस अड्डे पर फ्लाईओवर के नीचे वाहन चालकों ने कब्जा जमा लिया है। उनकी मनमर्जी के चलते वहां से राहगीरों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।
पुराने बस अड्डे के आसपास हर समय जाम की स्थिति रहती है। पुलिस की अनदेखी इसका बड़ा कारण है। मैक्सी कैब, ऑटो चालकों में सवारियां ढोने की होड़ रहती है। वे फ्लाईओवर के नीचे अपने वाहनों को इस तरह से लगा लेते हैं कि अन्य वाहनों को निकलने की जगह नही मिलती। उनके साथ ही निजी वाहन चालक भी वहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे अन्य वाहन चालकों को पेरशानी होती है। साथ ही यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई बार हादसा भी हो जाते हैं। फ्लाईओवर के नीचे पुलिस की ड्यूटी होने के बाद भी हालात बिगड़ रहे हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों और नपा ने पहले भी शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस बारे में चौकी इंचार्ज अतर सिंह ने कहा कि रोड के बीच में वाहन नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें