फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते भी नहीं रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मतलौडा में निकाला संचलन
विज्ञापन

मतलौडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आर्य कन्या कॉलेज मतलौडा में 23 जून से चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के दौरान बुधवार को तेज बारिश और किचड़ के बीच पुर्व निर्धारित समय के अनुसार मतलौडा कस्बे की गलियों से 110 स्वयं सेवकों ने तीन किलोमीटर का संचलन किया। माना जाता है कि स्वयं सेवक जो ठान लेते है उसे विपरीत परिस्थितयों में भी पुर्ण करते है। इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग का व संचलन का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने देश, धर्म के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव ठाकुर के नेतृत्व में चल रहा वर्ग 30 जून तक चलेगा। इस वर्ग में युवाओं को संघ कार्य के लिए नए युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान स्वयं सेवकों ने जमीन पर अखंड भारत का चित्र बनाकर उसकी पूजा की। इस अवसर पर असरएसएस के सीनियर स्वयं सेवक अनिल कुमार, कंवर सिंह, जसमेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें