फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सामूहिक विवाह में 17 जोड़ों एक दूजे के हुए

विज्ञापन
सामूहिक विवाह में मंच पर बैठे जोड़े। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। प्रारंभ एक नई शुरुआत संस्था की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाहोत्सव सेक्टर-25 स्थित एंबियंस गार्डन में किया गया, इसमें 17 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, गजेंद्र सलूजा, विजय जैन, सियाराम गुप्ता व सुशील गुप्ता रहे। संस्था के सदस्यों ने मुख्यातिथियों का स्वागत स्मृति चिह्न देकर किया। उन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना की। समाजसेवी नैना किन्नर ने भी सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उपहार स्वरूप एक-एक सिक्का दिया। संस्था के सहयोग के लिए एक लाख रुपये की राशि दी। हरपाल ढांडा ने कहा कि लोगों को सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए। जरूरतमंद की शादी कराना पुण्य का कार्य होता है। संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि सभी बेटियों का कन्यादान किया और शादी के बाद जरूरत का सभी सामान दिया, इसमें 51 बर्तन, डबल बेड, फ्रीज, कूलर, अलमारी, सिलाई मशीन, संदूक, पंखा, दूल्हे की घड़ी, दुल्हन का लहंगा, कुर्सी, एलसीडी, मिक्सी दी। सामूहिक विवाह समारोह में पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, सोनीपत व कैथल के 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर दीपक गोयल, अंकुश जिंदल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, विकास गोयल, वैभव कक्कड़, अजय जिंदल, अमित गोयल, आशीष गर्ग और सतीश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें