स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
पानीपत। चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल गांव आट्टा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मंच संचालन हरजीत कौर व डॉ श्वेता की देखरेख में अंजलि व अदिति ने किया। कक्षा नर्सरी से तीसरी तक प्रथम स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों में विनय, केशव, टीना, पर्थ, पावनी, अर्जन, शिवानी, रिया, मानवीक, युवराज, निधि गाहल्याण, देव, गीतांशु, आरव रहे। द्वितीय स्थान पर विहान, अभिमन्यु, तमन्ना, तानया, किवन्सी, दीप्ति, युवराज, अंशिका, शौर्य, शुभम, अक्षिता, मन्नत, सक्षम रहे। वहीं तृतीय स्थान मिरनय, शगन, मयूर, दक्षित, छवि, दिया, रियांश, पुनीत, अश्विन, रिया, अर्पित, अनोखी, अंशिका ने हासिल किया। इसके अलावा कक्षा चौथी से नौंवी व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए। जिनमें सभी कक्षाओं के क्रमानुसार प्रथम स्थान दीक्षा, आदित्य, अंजलि, गुरनाम, आकाश, चमनदीप, अदिति ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान श्लोक, साक्षी, नमृता, अवनी, नीतिश, आशीष, काजल रहे। वहीं तृतीय स्थान अनीशा, समीर, आदित्य, शिवाजी, हेमंत, मुस्कान, मयंक ने हासिल किया। कक्षाओं में पोजिशन प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल के प्रबंधक नरेश गाहल्याण व प्रिंसिपल अनिल गाहल्याण ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक ने कहा कि ये सालाना परीक्षा परिणाम केवल अगली कक्षा में जाने के लिए मात्र गेट पास नहीं है, इन परिणामों के बाद जिन विद्यार्थियों के कम अंक आए है उन्हें अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना चाहिए वहीं जिन विद्यार्थियों ने पोजिशन हासिल की है, उन्हें आगे इसे मेंटेन करने के लिए मेहनत करनी चाहिए। वहीं प्रिंसिपल अनिल ने भी विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और अध्यापकों को भी परीक्षा परिणाम बेहतर रहने की बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।