घर के बाहर से कैंटर चोरी
पानीपत। गांव सौदापुर निवासी गुलाब सिंह ने असंध रोड चौकी पुलिस को कैंटर चोरी होने की एक शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह सुनील के पास ड्राइवर है। उसने बीती 18 मार्च को घर के बाहर कैंटर खड़ा किया था। अगली सुबह उसने देखा कि कैंटर को कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।