फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र दिव्यांश ने राजकीय युवा समारोह में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांश ने राजकीय युवा समारोह में लहराया परचम
विज्ञापन

समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल पानीपत सिटी के ग्यारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र दिव्यांश कुमार ने शास्त्रीय नृत्य कला भरतनाट्यम के क्षेत्र में अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर न केवल पानीपत में ही अपितु हरियाणा में अत्यधिक सम्मान पाया। हाल ही में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग व जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र द्वारा 14 से 16 फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित हुए राजकीय युवा समारोह में डीपीएस पानीपत सिटी की कक्षा 11वीं के प्रतिभावान छात्र ने शास्त्रीय नृत्य में अपना प्रशंसनीय योगदान दिया और प्रथम स्थान लेकर सम्मानित हुआ। इससे पहले भी नवंबर में जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य कला में प्रथम स्थान अर्जित किया था। इस उभरते हुए छात्र कलाकार ने अपने जिले पानीपत, राज्य हरियाणा का नाम बुलंदियों पर पहुंचाया। प्रधानाचार्या अर्चना जैन ने कहा कि दिव्यांश अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपनी कला को भी आगे बढ़ा रहा है और एक गौरवमयी भूमिका निभा रहा है। विद्यालय के वाइस चैयरमैन अमित राणा ने छात्र दिव्यांश को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें