शहर से तीन लड़कियों सहित एक विवाहिता का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर से तीन लड़कियों सहित एक विवाहिता का अपहरण हो गया है। इन सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है। गांव काबड़ी निवासी सुनील कुमार ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है कि उन्हीं के गांव के दीपक पुत्र महा सिंह व गांव अमीन जिला कुरूक्षेत्र निवासी रमन पुत्र धर्मपाल व अज्ञात साथी ने उसकी बेटी मन्नू का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ लड़की को बहला फुंसला कर अपने साथ ले जाने के आरोप में केस दर्ज कर तीनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर मुस्कान पुत्री सादिक निवासी गांव ददलाना जिला पानीपत, नेहा पत्नी राहुल मूल निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी विकास नगर पानीपत, अनिता पुत्री बृजपाल निवासी गांव सौंधापुर कॉलोनी, पानीपत संदिग्ध हालात में अपने घरों से लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायतों में आरोप लगाया कि अज्ञात लोगों ने उनके परिजनों का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने सभी केसों में अज्ञात लोगों के खिलाफ विवाहिता व लड़कियों के अपहरण के आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।