राष्ट्रीय लोक अदालत नौ को
पानीपत। पांचवीं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ दिसंबर को किया जाएगा। जिसमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल, एनआई एक्ट, एमएसीटी, ट्रांसपोर्ट, वैवाहिक और श्रम मतभेद, भूमि अधिग्रहण, रेंट केस, बैंक रिकवरी, इज मेंटरी, राजस्व, मनरेगा, बिजली पानी बिल, फोरेस्ट एक्टर और आपदा प्रबंधन के अलावा नगर पालिका, दुकानों और स्थानीय पुलिस और एक्साइज एक्टर व ट्रैफिक चालान से संबंधित केसों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। इससे पूर्व चार दिसंबर को एक प्री लोक अदालत लगाई जाएगी। जिसमें एमएसीटी केसों की सुनवाई होगी। यह जानकारी जिला सत्र एवं न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. जेआर चौहान ने दी।