पुलिस रही अलर्ट, चेकिंग अभियान चलाया
समालखा। जींद में सांसद राजकुमार सैनी की रैली और जसिया (रोहतक) में जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक यशपाल मलिक की रैली को लेकर रविवार को प्रशासन सतर्क रहा। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया था। जीटी रोड पर मनाना बीएड कॉलेज, रोहतक बाईपास रोड, हलदाना बॉर्डर, बिहौली रोड, पुराने बस अड्डे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली गई, जबकि आमजन अन्य दिनों की तरह ही अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहा।