फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से घर का नंबर लेकर फोन से साधा जा रहा है संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने बिहार से आए नाबालिग पकड़े
विज्ञापन

पानीपत। जीआरपी ने स्टेशन परिसर से चेकिंग के दौरान बिहार से भागकर पानीपत स्टेशन पर आए नाबालिग को बरामद कर लिया। जीआरपी की पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार बताया। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। बताया कि उसके माता-पिता ने किसी बात पर उसकी पिटाई कर दी तो वह ट्रेन में बैठा और पानीपत आ गया। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने बताया कि नाबालिग की बातों से लग रहा है कि मंदबुद्धि है। कल रात किसी बात को लेकर इसकी पिटाई घरवालों ने कर दी तो वह परिजनों को बताए बिना ट्रेन में बैठकर पानीपत आ गया। चेकिंग के दौरान ट्रेन में यह लड़का मिला। अब नाबालिग के घर का मोबाइल नंबर लेकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों को पानीपत बुलाकर बच्चे को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें