फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में भारत बंद आज, व्यापारी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में भारत बंद आज, व्यापारी तैयार
विज्ञापन

समालखा। जीएसटी बड़ा ही जटिल और कानूनी मकड़जाल है। इसे देश का 70 प्रतिशत व्यापारी अभी तक समझ नहीं पाया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी का सरल बताया गया कानून नहीं है। यह बात हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार जैन ने व्यापारियों की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीएसटी के विरोध में 30 जून को संकेतात्मक भारत बंद किया जाएगा। दावा किया कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापार घटेगा और कालाधन बढ़ेगा। इसकी घोषित की गई दरें और नियम स्वागत योग्य नहीं हैं। जैन ने कहा कि देश के भामाशाह के कारागार की सजा का प्रावधान इसमें है, जबकि व्यापारी कोई हत्यारा नहीं है। भूलवश उससे कोई आर्थिक अपराध हो जाता है तो उसे आर्थिक दंड ही मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन से टैक्स व्यवस्था चलाने के लिए देश में अभी परिस्थितियां नहीं हैं। इससे हर वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। शिव कुमार जैन ने कहा कि यदि व्यपारियों की मांगों को नहीं माना गया तो वे सड़कों पर आने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें