फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिफिकेशन जारी हुए एक साल हुआ लेकिन न्यूनतम वेतन नहीं हुआ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों ने की न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ईंट भट्ठा मजदूरों ने लघु सचिवालय में न्यूनतम वेतन के संबंध में उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा और न्यूनतम वेतन लागू कराने की मांग की। डीसी ने उनको उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। भट्ठा मजदूरों ने कहा कि प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन एक जुलाई 2016 व एक जनवरी 2017 से नोटिफिकेशन जारी किया है। इसका समय लगभग एक साल हो चुका है। पानीपत जिले में न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी देकर काम करवाया जा रहा है। भट्ठों पर मजदूरों के लिए बिजली, पानी खर्च बंद कर दिया गया है। इससे मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। इसका समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की गई है। भट्ठा मजदूरों ने अनशन पर बैठना तय किया है। इस मौके पर पालाराम, रामदिया, रोहताश कुमार, कृष्णलाल, सतीश कुमार, इरसाद, कुलदीप व अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें