फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फर्म का फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर हड़पे 15.52 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फर्म के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी वेबसाइट पर एक निर्यातक फर्म का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर 15.52 लाख रुपये की ठगी ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एल्डिको निवासी कुनाल ने बताया कि उनकी एक फर्म है। जिसकी प्रोपराइटर उसकी पत्नी शिप्रा धवन है। वह इस फर्म से निर्यात करते हैं। निर्यात करने पर उन्हें सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में कुछ सुविधाएं विवरण के रूप में दी जाती है। अज्ञात आरोपी ने उनकी फर्म के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके उसकी पत्नी का आधार कार्ड, उनके हस्ताक्षर, आईईसी सर्टिफिकेट तैयार करके सरकार की कस्टम की साइट पर नकली फोन नंबर व ईमेल आईडी का प्रयोग कर रजिस्ट्रेशन करा लिया। जिस वजह सरकार की तरफ से प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली स्क्रीप्ट 15 जून 2022, 27 जुलाई 2022 और पांच सितंबर को पांच विवरण जेनरेट कर 15.52 लाख रुपये उनकी अनुमति के बगैर किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिए। जब वह फर्म का आइसगेट पर रजिस्ट्रेशन करने लगे तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें