समालखा। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने कार्यालय में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्रद्धालुओं के लिए सराय में कमरों की आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए उच्चकोटि की सुविधाएं दी जाएंगी। बिल्ला ने बताया कि दिल्ली कमेटी के उपप्रधान कुलवंत सिंह बाठ ने औपचारिक रूप से पोर्टल लांच किया। शुरूआत में 25 कमरे आनलाइन के लिए रखे गए हैं। जबकि गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब में बनाई जा रही नई सराय में पचास प्रतिशत कमरे एनआरआई के लिए सुरक्षित रखे जाएंगे। एनआरआई को एयरपोर्ट से लाने और छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा पर भी कमेटी विचार कर रही है।