आचार संहिता लगते ही बाजारों में लगे राजनैतिक पार्टियों के बैनर उतारे
मतलौडा। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही लगी आचार संहिता के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर खंड कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा शहर के खंबों पर लगे बैनर को उतारा लिए गए। खंड कार्यालय के मुख्य लिपिक कपिल शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर शहर भर में लगे राजनैतिक दलों के बैनर को उतारे जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई बैनर लगाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।