दो दिवसीय ईनामी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 22 से
मतलौडा। मतलौडा के कवी गांव में निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में 22 व 23 फरवरी को दो दिवसीय इनामी सर्कल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता कराई जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी के प्रधान जितेंद्र सिंह व सरपंच सुमेर बांगड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को एक लाख एक हजार रुपये, द्वितीय टीम को 61 हजार और तृतीय विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद ईनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बेस्ट रैडर व बेस्ट कैचर को 15-15 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा और क्वार्टर फाइनल में हारने वाली टीमों को भी 5100-5100 रुपये नकद इनाम स्वरूप दिए जाएंगे।