न्यू मॉडल टाउन फीडर पर रहेगी दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत के 132 केवी फीडर पर स्थित ट्रांसफार्मर नंबर चार पर मरम्मत कार्य चलने के कारण शहर के कईं मुख्य फीडरों पर आज सुबह दस बजे से लेकर कल शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए एसई पीके गोयल ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर मरम्मत कार्य चलेेगा जिस कारण दो दिनों तक थोड़े बड़े कट लोगों को झेलने पड़ सकते हैँ। जिस कारण लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसफार्मर नंबर चार पर मरम्मत कार्य चलने के कारण 11 केवी न्यू मोडल टाउन, 11 केवी जीटी रोड, 11 केवी रेलवे स्टेशन सहित तीन अन्य फीडरों का लोड शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा 11 केवी पसीनां रोड फीडर पर आज सुबह 11 से शाम 5 बजे तक व 132 केवी सेक्टर 29 फीडर पर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली कट रहेगा।