अध्यापक बोधराज को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
पानीपत। नवोदय क्रांति परिवार के राष्ट्रीय शिविर में 15 राज्यों के शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें पानीपत नवोदय क्रांति नेशनल मोटिवेटर बोधराज, दिनेश कुमार वर्मा, ज्योति चोपड़ा, जिला मोटिवेटर राजेंद्र कुमार, अमित कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान और राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। वार्ड 10 के सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक बोधराज को हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने ये सम्मान दिया। शिक्षक बोधराज ने बताया कि इसके बाद से ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिली है। इस दौरान ओम प्रकाश सिवाच, सुरेश राणा, मनोज कुमार, संदीप सोकेल, सुनील ढांडा व डॉ. हिम्मत भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।