एटीएम बदल कर धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरोह भी सक्रिय
पानीपत। गांव नंहेड़ा निवासी महिला रीना पत्नी संजय ने बताया कि 24 दिसंबर को निजी काम से पानीपत शहर आई थी। यहां आने के बाद वो एटीएम से रुपये निकालने लगी। एटीएम पर पहले से ही मौजूद महिला मौजूद थे। रीना ने एटीएम से 10 हजार निकालने की कोशिश की। लेकिन एटीएम से रुपये नहीं निकले। उसी दौरान वहां खड़ी महिला ने मदद करने की बात कही। जिस दौरान उसने भी रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। रीना वहां से निकल कर चली गई। रीना ने बताया कि जैसे ही वो एटीएम से निकल कर कुछ दूर पहुंची, तो उसके फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आया। उसने देखा कि उसके खाते से 46 हजार रुपये निकल गए। रीना ने उस अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपये निकालने का केस दर्ज करवाया। वहीं दूसरी ओर शास्त्री कॉलोनी निवासी मदन लाल पुत्र राम गुलाम ने बताया कि 17 दिसंबर की रात पौने 12 बजे उसके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। इसके कुुछ ही देर बाद दूसरा मैसेज आया, जिसमे 10 हजार फिर से निकले व तीसरी बारी में 5 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। पीड़ित ने बताया कि उसने किसी से भी ना ही एटीएम की जानकारी और ना ही बैंक की जानकारी शेयर की। बावजूद इसके उसके खाते से 25 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।