पानीपत। एंटी करप्शन संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की अध्यक्षता में नशा तस्करी के खिलाफ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला प्रधान शिव कुमार शर्मा ने किया। बैठक में नशे को छुड़वाने को लेकर विभिन्न चर्चा की गई। बैठक में जिले भर के कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर पंजाब विधानसभा में नशे के संबंध में किए गए फैसले को हरियाणा प्रदेश में भी लागू करवाने के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया। ताकि प्रदेश में नशे की तस्करी को खत्म किया जा सके। नशा आज समाज के युवा लोगों को खोखला कर रहा है। उसी को लेकर जन समाज में नशे को लेकर यह मुहिम चलाई जा रही है। जिससे नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ रोक लगाई जाएगी और प्रदेश की संपति भी प्रदेशी राज्यों में अपने प्रदेश का पैसा भी बाहर जाने से रोका जाएगा। इस मौके पर नारायण पुरी महंत, सुनीता कश्यप, संदीप देशवाल, वेदपाल मराठा, जगजीत सिंह, रणधीर नागर, ओमप्रकाश, राधेश्याम छिछडाना, मंयक मलिक, नरेश देवी, जगदीश चंद्र, सतीश कुमार व पंच रामसिंह मौजूद रहे।
अनुज-जगमहेंद्र