फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक को कान्फ्रेंस के जरिए हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव ने किया संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस मनाने को लेकर बैठक
विज्ञापन

पानीपत। 21 जून को पानीपत में जिला स्तरीय विश्वयोग दिवस मनाने को लेकर लघु सचिवालय के विडियो कान्फ्रेंस हाल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव अमित झा ने विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया और इस समारोह के बारे में प्रबंधों कि संपूर्ण जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने बताया कि प्रधान सचिव ने बैठक में निर्देश दिए है कि 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए। इस समारोह में भाग लेने वाले किसी भी छात्र व प्रशिक्षक को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समारोह को ऐतिहासिक और यादगार समारोह बनाने के लिए 16 जून से प्रतिदिन योगाभ्यास करवाया जाए। इस बैठक में एसडीएम विवेक चौधरी, समालखा के एसडीएम गौरव कुमार, नगराधीश संदीप अग्रवाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार डॉ. दिनेश बिंद्रा उप जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल सिंह जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार डीपीओ सरला यादव ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें