संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। उरलाना चौकी क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्ष के नाबालिग ने अपने पड़ोस के ही सात साल के लड़के के साथ कुकर्म कर दिया। पीड़ित का पिता जब अपनी ड्यूटी से वापस घर आया तो उसकी मां ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो उसकी मां ने उसे बताया कि उसके बेटे के साथ एक युवक ने गलत काम किया है। जांच पड़ताल करके मेडिकल परीक्षण करवाया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दफा 377 का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।