पानीपत। चोरों ने विद्यानंद कॉलोनी में एक मकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये व सिलिंडर चोरी कर लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। विद्यानंद कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया कि वह सोमवार सुबह अपने निजी काम से शहर से बाहर गया था। जब वह मंगलवार दोपहर को अपने घर लौटा तो उसे कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में सामान बिखरा हुआ था।अलमारी का ताला भी खुला हुआ था। उसने अलमारी की जांच की तो यहां 15 हजार रुपये व कमरे से एक सिलिंडर चोरी मिला।