इसराना। करीब ढाई माह पहले आए तूफान में ब्राह्मण माजरा गांव के खेतों में गिरे बिजली के पोल से 14720 मीटर बिजली के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। तार चोरी होने से बिजली निगम को 883200 रुपये का नुकसान होना बताया गया है। निगम के जेई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के जेई नरेश मलिक ने बताया कि इसी वर्ष दस मई को आए तूफान से ब्राह्मण माजरा में खेतों के लगे बिजली के पोल टूट गए थे। मौके पर पड़ताल किए जाने पर पोल से 14720 मीटर बिजली के तार चोरी हुए पाए गए। निगम के एरिया इंचार्ज नरेश मलिक ने साइट चैक करने के बाद मामला कार्यालय के नोटिस में दिया कि आंधी तूफान के कारण टूटे हुए पोलों से लगभग 14720 मीटर तार किसी अज्ञात ने चोरी कर लिया। पुलिस ने निगम के जेई नरेश मलिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।