फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बनेंगे 5 से 15 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आधार कार्ड को लेकर उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने की। बैठक को एडीजी अमित सिंह, डीडी आशुतोष कौशिक और एसएसए परमदीप सिंह आदि मौजूद रहे। डीआईओ मुकेश चावला ने कहा कि आधार कार्ड वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। जिले में 5 और 15 वर्ष की आयु के उन बच्चों के पुन: आधार कार्ड बनाए जाएंगे जिनके पहले आधार कार्ड बनाए गए थे ताकि शारीरिक बदलाव के कारण नई बायोमैट्रिक सूचना दर्ज की जा सके। इसलिए शिक्षा विभाग और हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस कार्य को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें