संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाया फंदा
पानीपत। गांव सिवाह निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख मृतक के छोटे भाई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को फंदे से नीचे उतार कर सामान्य अस्पताल ले गई। शनिवार रात को पंचनामा भरवा कर शव गृह में रखवा दिया। वहीं परिजनों के बयान पर रविवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर 29 चौकी पुलिस मृतक की आत्महत्या के कारणों को तलाश रही है। मूल रूप से आंसाई हरदोई यूपी निवासी 22 वर्षीय विपीन पुत्र रमेश अपने छोटे भाई के साथ गांव सिवाह में रहता था। दोनों भाई फैक्टरी में मजदूरी करते थे। शनिवार को छोटा भाई कमरे में नहीं था, उसी दौरान विपिन ने खुद को कमरे में बंद कर लिया व पंखे की कुंडी पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।