फोटो संख्या- 35
मतलौडा पहुंचने पर नगर कीर्तन का स्वागत
मतलौडा। घडिया साहिब संदेश यात्रा नगर कीर्तन का मतलौडा पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह संदेश यात्रा 01 सितंबर को यमुनानगर से शुरू की गई थी। कई जिलों से होती हुई सोमवार को जींद पहुंची। मंगलवार सुबह जींद से निकल कर सफीदों ,मतलौडा, थिराना से निकल कर आसन कलां से होती हुई पानीपत पहुंची। लोगों ने नगर कीर्तन के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। 20 सितंबर को यह घडिया साहिब संदेश यात्रा नगर कीर्तन अनंतपुर साहिब पहुंचेगी।