फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-बड़ी संख्या में कर्मचारी संसद कूच के लिए पानीपत से दिल्ली रवाना हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने संसद भवन कूच से पहले पानीपत रेलवे स्टेशन पर सरकार विरोधी जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ता एक बार तो पटरी पर भी उतर आए। रेलवे अधिकारी व जीआरपी कर्मी एक बार तो कुछ समझ भी नहीं पाए। कार्यकर्ता रेलवे अधिकारियों के समझाने के बाद विभिन्न ट्रेनों में सवार होकर संसद घेराव के लिए दिल्ली रवाना हो गए। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव तेजपाल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां कर्मचारी विरोधी हैं। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों से किए वादों को पूरा नहीं किया। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के बाद कर्मचारियों का शोषण किया जाने लगा। प्रदेश सरकार आंदोलनों को स्थगित कराने के लिए पहले वादे करती और बाद में मुकर जाती है। उन्होंने कहा कि सरकारी, अर्ध सरकारी विभागों का तेजी से निजीकरण किया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें