योगा और आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति
पानीपत। योगा एवं आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति हैं। अगर मनुष्य प्रकृति के निकट रहे प्रतिदिन योग करे और आयुर्वेद की सलाह के अनुसार औषधियों का इस्तेमाल करें तो मानव 100 साल का जीवन निरोग रहकर जी सकता है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। कहा कि आयुर्वेद में हमारे ऋषि-मुनियों ने हमारी ही प्रकृति की जड़ी-बुटियों से ऐसी औषधि तैयार की हैं। जो मनुष्य की रोग रोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। इसलिए हमें योगा एवं आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धति का और अधिक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने जिला आयुष अधिकारी को निर्देश दिए कि वे 21 जून को विश्व योगा दिवस के अवसर पर जिला व खंड स्तर पर मनाए जाने वाले विश्व योगा दिवस समारोह की सभी तैयारियां पूरी करें।