पानीपत। ठग ने जोशी गांव के किसान को कार बेचने का झांसा देकर 1.34 लाख रुपये की ठगी कर ली। किसान का फेसबुक के माध्यम से ठग से संपर्क हुआ था। किसान ने आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
जोशी गांव निवासी किसान राजसिंह ने बताया कि उसको एक कार की जरूरत थी। वह एक कार खरीदने के लिए फेसबुक पर कारों का विज्ञापन देख रहा था। उसको एक विज्ञापन दिखाई दिखा। उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर कॉल की तो कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। सामने वाले ने खुद को फौजी बताया और कार खरीदने की डील 1.35 लाख रुपये में पक्की हो गई। उसने उससे बिल्टी के चार हजार रुपये मांगे। उसने उसको यह पैसे ट्रांसफर कर दिए। फिर नौ मई 2024 को उससे कॉल की तो वह बोला की कार गोहाना आ गई है। उसने इसकी सरकारी 31 हजार रुपये फीस मांगी । उसने यह राशि भी उसके पास भेज दी। फिर उसने कुछ देर बाद कहा कि कुछ देर में उसके पास कार पहुंच जाएगी। इसके लिए 31550 रुपये और मांगे उसने यह रुपये भी उसको ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। ठग ने उसको बातों में उलझाकर उसके साथ 66550 रुपये की ठगी कर ली।