संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापौली के परीक्षा केंद्र में जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा-2025 का सफल आयोजन किया गया। जिसमे आब्जर्वर के रूप में दिव्या शर्मा उपस्थित रही। प्रधानाचार्या बिंदिया ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर 191 बच्चों ने भाग लेना था लेकिन केंद्र पर परीक्षा में 132 बच्चों ने ही भाग लिया। 59 बच्चे परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस मौके पर सुनील वत्स, आजाद सिंह, पीबी मिश्रा, ब्रह्म सिंह, राजेश, शीला, सुनीता, गीता, सुधा व अंकुर उपस्थित रहे।