उपायुक्त ने गेहूं खरीद के लिए मंडियों में नोडल अधिकारी लगाया
पानीपत। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने चालू रबी सीजन के दौरान अप्रैल से गेहूं की सुचारु रूप से खरीद करवाने के लिए एक आदेश जारी कर जिला में स्थापित किए गए खरीद केंद्रों व अनाज मंडियों में 8 वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ताकि किसानों, व्यापारियों, आढ़तियों व अन्य को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इन अधिकारियों को गेहूं की आवक, खरीद, उठान प्रबंधों व अन्य संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निपटान करने के आदेश दिए गए हैं। इन आदेशों के तहत ड्यूटी पर तैनात किए गए अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए प्रतिदिन शाम 5 बजे तक मंडियों का निरीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट उपायुक्त के कार्यालय में प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करेंगे।