ईख की फसल व फाने जलकर हुई राख
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा।
समालखा हल्का के ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेतो में आग लगने के कारण फसल व फानें दोनों जल कर राख हो गए। सूचना मिलते ही कुछ समय के बाद घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची और आग पर काबू पाया। अभी तक आगजनी का कारण अज्ञात है। गांव नरायणा के किसान विनोद की आग लगने से एक एकड़ में खड़ी ईख की फसल जल गई। जबकि गांव भापरा में गढ़ी छाज्जू रोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे करीब बीस एकड़ में फांस जल गए। नरायणा-ढोढपुर रोड पर आग से तीस एकड़ में फानें जल गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।