फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को सर्वर डाउन होने पर रिजर्वेशन कराने में आई दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे का सर्वर आधे घंटे चलकर दोबारा हुआ ठप, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे का सर्वर शनिवार को भी डाउन हो गया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन घंटे तक सर्वर डाउन के बाद आधे घंटे चलने के बाद दोबारा से डाउन हो गया। जिस कारण रेलवे में रिजर्वेशन नहीं हो सकी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए प्राइवेट खुले जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र (जेटीबीएस) का भी सर्वर डाउन रहा। जिस कारण रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर सिर्फ साधारण टिकट ही यात्रियों को मिल सके। वहीं हजारों रुपयों की रिजर्वेंशन नहीं हो सकी। वहीं प्राइवेट जेटीबीएस केंद्रों का शुक्रवार को पूरा दिन काम ठप रहा। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे सर्वर ठीक हुआ। जिसके बाद टिकट देने का कार्य हो सका। जन साधारण टिकट बुकिंग सेवा केंद्र एसोसिएशन प्रधान राधारानी, नीरज, सचिव गगन व अतुल चावला ने बताया कि शुक्रवार को मात्र तीस मिनट के लिए सर्वर चला। इस दौरान कुछ ही टिकट रिजर्व हो सकी। शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे सर्वर चल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें