पानीपत। जिले में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर एक जुलाई आज से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर सब तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी एडीसी राजीव मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा। इसके लिए सभी बीएलओ 9 व 23 जुलाई रविवार को भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह नौ से सायं पांच बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में करीब 32 हजार युवा वोट बनाने के लिए पात्र हैं। लेकिन उनके वोट नहीं बने हैं। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।