सरपंच के चुनाव के मद्देनजर किया फ्लैग मार्च
सनौली। गांव सनौली खुर्द में वीरवार 29 जून को होने वाले सरपंच पद के उप चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक टीम ने खंड कार्यालय की टीम के साथ राजकीय स्कूल में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और गांव के चारों और सनौली रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। सनौली थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार व बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने मतदान केंद्र के बूथों पर कैमरे, पंखे बिजली, पानी, साफ-सफाई की व्यवस्था जांची और पोलिंग बूथों पर सभी सुविधाएं की तैयारी पूरी की। जिन कमरों में खिड़कियां टूटी और बिजली की तार खराब थीं, उन कमरों की खिड़कियां और बिजली की तार ठीक कराई गई। इस पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार और बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने बताया कि सनौली खुर्द में 29 जून को होने वाले सरपंच पद के उप चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और उनका आज निरीक्षण भी किया जा चुका है। गांव में चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से कराया जाएगा।