कैथल। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना राजौंद पुलिस ने एक आरोपी को 13 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना राजौंद की टीम ने गुप्त सूचना मिली थी कि राजौंद निवासी बिजेंद्र अपनी दुकान पर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुकान पर छापा मारा। जांच के दौरान दुकान से 13 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।