पानीपत। हरि नगर में एक 12वीं की छात्रा ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां पड़ोसियों के घर से अपने घर पहुंची तो छात्रा पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हरि नगर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी रुची 12वीं कक्षा की छात्रा थी। वह शनिवार को सुबह काम पर चला गया था, जबकि पत्नी पड़ोसियों के घर गई हुई थी। पत्नी जैसे ही अपने घर लौटी तो रुची फंदे पर लटकी मिली। पत्नी ने फोन कर उसे सूचना दी वह घर पहुंचा और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है। संवाद