फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेश भर में ई-ट्रेडिंग सहित सरकार द्वारा फसल खरीद को लेकर अपनाई जा रही प्रणाली का विरोध इसराना में शुक्रवार को भी जारी रहा। आढ़तियों के साथ मजदूरों व मुनीम भी हड़ताल पर रहे। इसराना आढ़ती एसोसिएशन ने नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर ई-ट्रेडिंग प्रणाली पर विरोध जताया। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान ने बताया कि प्रदेश सरकार जब तक ई ट्रेडिंग प्रणाली वापस नहीं लेती तब तक विरोध जारी रहेगा। अगर 15 अप्रैल तक सरकार आढ़तियों की मांगें नहीं मानती तो प्रदेश भर से सभी आढ़ती मजदूरों को साथ लेकर करनाल में विरोध रैली करेंगे। सरकार आढ़तियों व किसानों के बीच खाई पैदा कराना चाहती है। सरकार किसानों की फसल अपने कर्मियों के माध्यम से खरीदना चाहती है जिससे आढ़ती बर्बाद हो जाऐंगे व किसानों के लिए भी फसल बेचने से लेकर भुगतान की समस्या पैदा हो जाएगी। एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो लोक सभा चुनाव के साथ साथ आने वाले विधान सभा चुनाव में सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ई ट्रेडिंग खरीद को बंद करवा कर गेहूं की खरीद मैनवल तरीके से कराए। जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तब तक मंडी के अंदर गेहूं की खरीद नहीं होगी। इस मौके पर एसोसिएशन के उपप्रधान कुलदीप मलिक, सुरेंद्र सिंह, जय करण, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप मलिक, रोहताश गोयल, प्रेम सिंह, हरपाल, धर्मबीर जागलान, रवींद्र सिंह, विकास कुमार, बिरेंद्र सिंह व प्रवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें