बाबरपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
पानीपत। बाबरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया, लेकिन अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। जांच अधिकारी एएसआई जसबीर ने बताया कि मृतक देखने में साधु लग रहा है। उसकी उम्र लगभग 45 साल है। मामले की जांच जारी है।