फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में लड़कियों में जींद व लड़कों में हिसार की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
41वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में लड़कियों में जींद व लड़कों में हिसार की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

- अर्जुन अवॉर्डी नीरज चोपड़ा ने ट्रॉफी देकर किया विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
थर्मल। गांव खंडरा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में 41 वीं हरियाणा स्टेट जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान शेर सिंह खर्ब व केबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बेटे अनिल पंवार ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. जगमिंदर सिंह की देखरेख में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लड़के व लड़कियों की लगभग 30 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। इस प्रतियोगिता में लड़कियों की टीम में सबसे पहला मुकाबला पानीपत व फतेहबाद की टीम में हुआ। जिसमें पानीपत की टीम विजयी रही। लड़कियों की टीम का फाइनल मुकाबला जींद व हिसार के बीच हुआ। जिसमें 2 अंक के कड़े मुकाबले से जींद की टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि हिसार व रोहतक द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। वहीं लड़कों में हिसार की टीम प्रथम और जींद व सिरसा की टीमें द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। जैवलिन थ्रो स्टार एवं अर्जुन अवॉर्डी नीरज चोपड़ा ने सभी विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं इसके इलावा नीरज चोपड़ा ने लड़के और लड़कियों दोनों टीमों को प्रथम रही टीम को 5-5 हजार रुपए व द्वितीय स्थान पर ही टीम को 3-3 हजार तथा तीसरे स्थान पर ही टीम को 2-2 हजार रुपये देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर संस्कृति स्कूल खंडरा के प्रबंधक कर्मवीर चौपड़ा, एडवोकेट निर्मल सिंह, इनेलो नेता प्रेम भालसी, नवीन नैन, वेदपाल नरवाल, भीम सिंह चौपड़ा, सतीश चोपड़ा, भूपेंद्र चौपड़ा, सरपंच शैलेंद्र, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, रणबीर, सुरेंद्र व कोच सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें