सीआईए वन की टीम ने काली बाइक को नीली करवाते हुए चार संदिग्ध युवकों को पकड़ा
थर्मल। सीआईए वन पुलिस की टीम ने मतलौडा बस अड्डे पर एक पेंटर की दुकान पर चार संदिग्ध युवकों को काली बाइक को नीला करवाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। टीम चारों युवकों को बाइक सहित अपने साथ पानीपत थाने ले गए। जानकारी के अनुसार मतलौडा बस अड्डे पर एक पेंटर की दुकान पर चार लड़के काली बाइक पर नीली टेप लगवाकर उसे पूरी नीली बनवा रहे थे। तभी वहां पर सीआईए वन पुलिस की टीम आ पहुंची। टीम ने बाइक लेकर आए युवकों से मोटरसाइकिल की आरसी मांगी, तो उन्होंने मोटरसाइकिल अपने किसी दोस्त की बताई। पुलिस उक्त चारों युवकों व बाइक को अपने साथ ले गई। इसके साथ ही पुलिस ने पेंटर की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी अपने कब्जे में ले लिया और उसे भी जांच के लिए अपने साथ ले गए। वहीं इस संबंध में सीआईए वन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप छिक्कारा ने बताया कि चारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ के बाद ही तस्वीर सामने आएगी।