फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति जागरूक हो नारी-विद्यावती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के प्रति जागरूक हो नारी : विद्यावती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत पुलिस शहर की हर कालोनी में जाकर महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। डीएसपी विद्यावती ने बुधवार को थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत बलजीत नगर में महिलाओं व बच्चों के साथ सभा की और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिला व बच्चियां अपने साथ किसी भी तरह की छेड़खानी को सहन न करें, छेड़खानी करने वालों की शिकायत पुलिस से करें। पुलिस आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई करेगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी बच्चियों की सुरक्षा के प्रति सजग रहे। यदि उन्हें कोई शिकायत है तो महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 या पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर फोन के माध्यम से सूचना दे सकते है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। थाना चांदनी बाग के एसएचओ सुरेश कुमार ने भी महिला व बच्चों को गुड टच व बैड टच की जानकारी देकर जागरूक किया। इधर, महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीना ने हरिनगर, गाबा कालोनी में पुलिस की वूमेन सेल प्रभारी रेखा ने असंध रोड के स्लम क्षेत्र में महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें