फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सरकार की उपलब्धियों की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
माटा चौक पर ट्यूबवेल का किया शुभारंभ
विज्ञापन

पानीपत। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पार्षद अशोक कटारिया ने वार्ड-9 और 10 के पास माटा चौक पर शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी के सहयोग से लगे ट्यूबवेल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर पार्षद अशोक कटारिया और भाजपा नेता रविंद्र भाटिया का स्थानीय निवासियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। पार्षद अशोक कटारिया ने उद्घाटन एक कन्या से नारियल तुड़वाकर किया। पार्षद अशोक कटारिया ने कहा कि इस टयूबवेल के यहां पर लगने से वार्ड-9 और 10 के निवासियों को लाभ मिलेगा। अब इस क्षेत्र में पीने के पानी की कमी नहीं रहेगी। विधायक रोहिता रेवड़ी के कार्यालय सचिव मुनीष अरोड़ा ने बताया कि यहां पर पीने के पानी की समस्या थी। विधायक रोहिता रेवड़ी ने लोगों की समस्या को देखते हुए यहां ट्यबवेल लगवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें