फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड जीत देश का नाम किया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। आर्य कॉलेज की चार खिलाड़ियों ने इंडो-थाईलैंड इंटरनेशल किंग्स कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्रबंधन समिति और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने स्वागत किया। प्राचार्य ने इस शानदार जीत के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि बैंकॉक-थाईलैंड में 21 से 23 जून तक आयोजित इंडो-थाईलैंड इंटरनेशनल किंग्स कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप में महाविद्यालय की चार खिलाड़ियों प्रियंका, शीतल, किरण और रेणु ने भाग लिया। इसमें खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की टीम को दो मैचों की शृंखला में 2-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष नरेश सैनी, प्राध्यापिका मामनी सैनी, भारती, प्रशिक्षक राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, नवीन, अंजू गौतम आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें