फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जजपा के ग्रामीण हलका प्रधान से 1200 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दीवाना गांव निवासी जननायक जनता पार्टी के ग्रामीण हलका प्रधान से नकाबपोश तीन बदमाश 1200 रुपये की नकदी लूटकर ले गए। हलका प्रधान सुबह सैर कर रहे थे, इसी वक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी उनको अपहरण कर ले जाना चाहते थे, लेकिन वह नाकामयाब रहे और गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रधान ने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीण हलका प्रधान दीवाना गांव निवासी रामनिवास पटवारी ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह सैर करने के लिए वह गांव से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। जब वह सैर करने के बाद सुबह साढ़े छह बजे सिवाह गांव की तरफ पहुंचा तो नकाबपोश तीन बदमाशों ने जबरदस्ती उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बेल्ट, डंडे से पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने जबरदस्ती उसकी जेब से 1200 रुपये नकदी निकाल ली। उसने शोर मचाया तो आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें